

राकेश रोहिल्ला कुरुक्षेत्र
म.-9996734100
झूम कै आओ धूम मचाओ..रंग मैं इसकै सब रग जाओ, रत्नावली हुई 25 की सब हरियाणा दिवस मनाओ..। अबकी बार रत्नावली उत्सव अपने साथ यह जिंगल भी लेकर आया है। इसके साथ ही 25 वर्ष की होने पर पूरे यौवन पर पहुंची रत्नावली की शुरूआत रत्नावली के मेले मैं हम धूम मचावागे.. धमाकेदार गीत के साथ होगी।कुवि के युवा एवं सास्कृतिक विभाग के निदेशक अनूप लाठर ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि इस समारोह में लगभग ढाई हजार प्रतिभागी भाग लेकर लोगों पर हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराएंगे। रत्नावली समारोह 27 से 30 अक्टूबर तक बड़ी धूम धाम से कुवि के युवा एवं सास्कृतिक विभाग द्वारा रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा। हरियाणवी संस्कृति के इस महाकुंभ के रजत जयंती समारोह में इस बार का मुख्य आकर्षण चौपाल होगा, जिसमें शादियों से चले आ रहे चौपाल के कथा-किस्सा और मखौल को जीवंत करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणवीं संस्कृति के विकास व संरक्षण की यह यात्रा सन 1985 से आरंभ हुई थी, जो अब अपने सफल 25 वर्ष पूरे कर रही है। इस समारोह में हरियाणवी पॉप, हरियाणवी गजल, हरियाणवी भाषण, हरियाणवी कविता आदि को भी शामिल किया जाता है। इस आयोजन की मुख्य सफलता साग का जीवंत होना है, जोकि कभी लुप्त प्राय: हो चुका था।समारोह का शुभारंभ कुवि के कुलपति डॉ. डीडीएस संधू करेंगे और समापन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
इस प्रकार रहेंगे कार्यक्रम
रत्नावली समारोह की प्रस्तुति कुवि में पांच मंचों पर की जाएगी। ऑडीटोरियम हाल में 27 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह होगा। इसमें रत्नावली जिंगल डी.जे. कैंडी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा व रत्नावली गीत का भी मंचन होगा। उसके साथ ही हरियाणवी पॉप साग प्रतियोगिता होगी। इसी मंच पर दोपहर बाद हरियाणवी गजल पेश की जाएगी। इसी दिन आरके सदन में प्रात: 11 बजे हरियाणवी भजन होगा। ओपन ऐयर थियेटर में हरियाणवी भाषण प्रतियोगिता एवं उसके पश्चात हरियाणवी हास्य नाटिका होगी। खुले मंच पर साय 5 बजे जग्गी सागी द्वारा साग की प्रस्तुति होगी। 28 अक्टूबर को ऑडीटोरियम में महिला एकल नृत्य, दोपहर बाद हरियाणवी एकाकी तथा रात 8 बजे रागनी प्रतियोगिता होगी। आरके सदन में हरियाणवी कविता व दोपहर बाद हरियाणवी एकल वाद्य प्रतियोगिता होगी। ओपन ऐयर थियेटर में हरियाणवी लोक गीत व दोपहर बाद पुरुष एकल नृत्य तथा उसके बाद हरियाणवी चुटकुला प्रतियोगिता होगी। खुले मंच पर सायं 3 बजे साग प्रतियोगिता होगी। क्रश हाल में दोपहर बाद 2 बजे पुरातन हरियाणवी वस्तुओं के संग्रहण की प्रदर्शनी होगी। 29 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हाल में लोक परिधान प्रतियोगिता, चौपाल व दोपहर बाद हरियाणवी आरकेस्ट्रा प्रतियोगिता होगी। आरके सदन में हरियाणवी समूह गान प्रतियोगिता होगी। इसी तरह ओपन ऐयर थियेटर में विद्यार्थियों की हरियाणवी रागनी व दोपहर बाद मोनो ऐक्िटग प्रतियोगिता होगी। खुले मंच पर साय 3 बजे साग प्रतियोगिता होगी। क्रश हाल में सुबह 11 बजे ऑन दॉ स्पॉट पेंटिग व दोपहर बाद 2 बजे पेंटिग प्रदर्शनी होगी। समारोह के अंतिम दिन ऑडिटोरियम में प्रात: 10 बजे हरियाणवी समूह नृत्य प्रतियोगिता होगी व दोपहर बाद मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार वितरण होगा।
No comments:
Post a Comment